हिंदी सर्वनाम नोट्स, सर्वनाम परिभाषा,भेद Hindi Sarvanam Pronoun, Paribhasha, Bhed

सर्वनाम परिभाषा और उदाहरण – Sarvanam Ki Paribhasha Sarvanam Pronoun

सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं। “राजीव देर से घर पहुंचा, क्योंकि उसकी ट्रेन देर से चली थी।” इस वाक्य में ‘उसकी’ का प्रयोग ‘राजीव’ के लिए हुआ है, अतः ‘उसकी’ शब्द सर्वनाम कहा जाएगा। हिन्दी में सर्वनामों की संख्या 11 हैं, जो निम्न हैं-

मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

Contact Us On Whatsapp For Notes Job Alert Notification – 9352018749

Download Sarvanam Notes Pdf सर्वनाम नोट्स पीडीऍफ़ Click Here

सर्वनाम के भेद/सर्वनाम के प्रकार

सर्वनाम छह प्रकार के होते हैं-

पुरुषवाचक सर्वनाम
निजवाचक सर्वनाम
निश्चयवाचक सर्वनाम
अनिश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्नवाचक सर्वनाम
संबंधवाचक सर्वनाम

Language Teaching Method Notes Click Here
Sanskrit Teaching Method Notes Click Here

1. पुरुषवाचक सर्वनाम Purush Vachak Sarvnam

“जिस सर्वनाम का प्रयोग स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए किया जाता है, ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ (Personal Pronoun) कहलाता है।”

सर्वनाम का अपना कोई लिंग नहीं होता है। इसके लिंग का निर्धारण क्रियापद से ही होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, तू, आप, यह और वह आते हैं।

नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-
मैं फिल्म देखना चाहता हूँ। (पुं०)
मैं घर जाना चाहती हूँ। (स्त्री०)
तू कहता है तो ठीक ही होगा। (पुं०)
तू जब तक आई तब तक वह चला गया। (स्त्री०)
आजकल आप कहाँ रहते हैं? (पुं०)
आप जहाँ भी रहती हैं खुशियों का माहौल रहता है। (स्त्री०)

पुरुषवाचक सर्वनामों की तीन स्थितियाँ (भेद) होती हैं-

a. उत्तमपुरुष: जिस सर्वनाम का प्रयोग बात कहनेवाले के लिए हो।

जैसे-
मैं कहता हूँ कि नदियाँ सूखती जा रही हैं।
इसके अंतर्गत ‘मैं’ और ‘हम’ आते हैं।

b. मध्यम पुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो, जिससे कोई बात कही जाती है। इसके अन्तर्गत तू, तुम और आप आते हैं।

जैसे-
मैंने आपसे कहा था कि वह बीमार नहीं है।

c. अन्यपुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो जिसके विषय में कुछ कहा जाता है।

जैसे-
मैंने आपको बताया था कि वह पढ़ने में बहुत तेज है।
उत्तम पु० मध्यम पु०। अन्य पु०

पुरुषवाचक सर्वनामों के संज्ञा की तरह दो वचन होते हैं। नीचे दी गई तालिका को देखें

Hindi Vyakaran Notes हिंदी व्याकरण नोट्स Click Here

2. निजवाचक सर्वनाम Nij Vachak Sarvnam

“जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता कारक स्वयं के लिए करता है, उसे ‘निजवाचक सर्वनाम’ (Reflexive Pronoun) कहते हैं।’ इसके अंतर्गत आप, स्वयं, खुद, स्वतः आदि आते हैं?

नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-
आप कहाँ से आ रहे हैं?

विश्लेषण : इस वाक्य में ‘आप’ का प्रयोग किसी पुरुष के लिए होने के कारण यह पुरुषवाचक के अंतर्गत है।

मैं आप चला जाऊँगा। विश्लेषण : यहाँ ‘मैं’ कर्ता ने ‘आप’ का प्रयोग स्वयं के लिए किया है। इस कारण यह निजवाचक के अंतर्गत आएगा।

3. निश्चयवाचक सर्वनाम Nishchay Vacahak Sarvnam

“जिस सर्वनाम से किसी वस्तु या व्यक्ति अथवा पदार्थ के विषय में ठीक-ठीक और निश्चित ज्ञान हो, ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ (Demonstrative Pronoun) कहलाता है।’

इस सर्वनाम के अन्तर्गत ‘यह’ और ‘वह’ आते हैं। ‘यह’ निकट के लिए और ‘वह’ दूर। के लिए प्रयुक्त होते हैं।

नोट : ‘यह’ और ‘वह’ पुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्चयवाचक भी। नीचे दिए गए। उदाहरणों और विश्लेषणों को देखें :

आजकल यह कुछ नहीं खाता-पीता है।
वह एकबार फिर दौड़-प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा।

विश्लेषण :

उक्त दोनों वाक्यों में ‘यह’ और ‘वह’ का प्रयोग पुरुषों के लिए होने के कारण दोनों पुरुषवाचक के अंतर्गत आएँगे।

यह गाय है। वह बिलायती चूहा है। विश्लेषण : उपर्युक्त दोनों वाक्यों में ‘यह’ गाय की निश्चितता के लिए और ‘वह’ चूहे की निश्चितता के लिए प्रयुक्त होने के कारण दोनों निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएँगे।

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम Anishchay Vacahak Sarvnam

“वह सर्वनाम, जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं कराए, ‘अश्चियवाचक सर्वनाम’ (Indefinite Pronoun) कहलाता है।”

इस सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं। जैसे-

आपके घर पर कोई आया है। कुछ दे दीजिए। कुछ काम करो।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम Prashan Vachak Sarvnam

“जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाय, ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ (Interrogative Pronoun) कहलाता है।”

इसके अंतर्गत ‘कौन’ और ‘क्या’—ये दो सर्वनाम आते हैं। ‘कौन’ का प्रयोग सदैव सजीवों के लिए और ‘क्या’ का प्रयोग निर्जीवों के लिए होता है।
जैसे-
देखो तो कौन आया है?
आपने क्या खाया है?

6. संबंधवाचक सर्वनाम Sambandh Vachak Sarvnam

“जिस सर्वनाम से एक शब्द या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से संबंध जाना जाता है, उसे ‘सबंधवाचक सर्वनाम’ (Relative Pronoun) कहते हैं।”

इसके अंतर्गत ‘जो’ और ‘सो’ आते हैं। अब ‘सो’ के स्थान पर ‘वह’ का प्रयोग होने लगा है। नीचे लिखे वाक्यों को देखें-

जो जागेगा सो पावेगा, जो सोवेगा सो खोवेगा (पु० हिन्दी) जो जागेगा वह पाएगा, जो सोएगा वह खोएगा। (आ० हि.) जो के अन्य रूप भी होते हैं।
जैसे-
जिसका, जो कि, जिसको, जिन्होंने, जिनके आदि।

Contact Us On Whatsapp For Notes Job Alert Notification – 9352018749

→ For More Free Job Alert Click Here ← 
• GET All Sarkari Result Free •
∗ Click Here To Like Us On Facebook ∗
→ Contact Us On Whatsapp – 9352018749 ←

 

Leave a Comment