राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 पात्रता, रजिस्ट्रेशन फार्म

Rajasthan Free Mobile Yojana Online Registration 2022 | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना ऑनलाइन आवेदन, पात्रता | फ्री मोबाइल योजना राजस्थान जिलेवार लाभार्थी सूची Pdf डाउनलोड | Free Mobile Yojana Rajasthan List Official Website Online Apply

हमारा देश ‌डिजिटल इंडिया बनने की राह पर अग्रसर है। जिसके लिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों ने मिलकर लगभग सभी सरकारी कार्यो एवं सेवाओं‌ को डिजिटल कर दिया है। इसलिए अब अब हाल हीं राजस्थान सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। क्योंकि डिजिटल इंडिया से जुड़ने के लिए मोबाइल (Smart Phone) का होना अत्यधिक आवश्यक है। अगर आप राजस्थान की निवासी है और चिरंजीवी परिवार से संबंध रखती हैं तो हमारा यह लेख आपके लिए बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको अपने इस लेख में राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया से लेकर मोबाइल प्राप्त करने की प्रक्रिया तक की जानकारी बहुत ही सरल भाषा में बताने जा रहे हैं।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने बजट भाषण 2022-23 के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि यह मोबाइल प्रदेश की सभी जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिए जाएंगे। इसलिए अब इस योजना के तहत लाभांवित महिलाओं की संख्या 1.35 करोड़ हो गई है। इन मोबाइलों में 3 साल तक का डाटा भी बिल्कुल फ्री में दिया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से चिरंजीवी परिवारों की महिलाओं को मोबाइल फोन देकर डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। जिससे वह घर बैठे ही ‌अपने हित में संचालित की जाने वाली योजनाओं की जानकारी सही समय पर प्राप्त करके उसका लाभ खुद उठाने में सक्षम हो सकें।

सरकार द्वारा Free Mobile Yojana Rajasthan 2022 के तहत1200 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा।
लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल का वितरण जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ई मित्र के माध्यम से किया जाएगा। मोबाइल प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिला को अपना e-KYC करवाना होगा।
इस योजना को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के नाम से भी जाना जाता है

Chiranjeevi Yojana Me Name Kaise Dekhe

फ्री मोबाइल योजना 2022

योजना का नामराजस्थान फ्री मोबाइल योजना
लाभार्थी राजस्थान राज्य की चिरंजीवी योजना से जुडी महिलाएं मुखिया
लाभार्थियों की संख्या1.33 करोड़ राजस्थान की महिलाएं
उद्देश्य महिलाओं की डिजिटल सेवाओं तक पहुंच बनाना
फायदास्मार्टफोन के साथ 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट कनेक्टिविटी
किसके द्वारा शुरू की गई राजस्थान सरकार
किस मुख्यमंत्री द्वारा जारी की गयीअशोक गहलोत
योजना घोषणा तिथि23 February 2022
योजना का वर्ष 2022
योजना की शुभारम्भ तिथिजल्दी जारी होगी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी
हमसें जुड़ने के लिएयहाँ क्लिक करे

15 नवंबर 2022 से मिल सकती है फ्री मोबाइल योजना की पहली खेप

इस योजना के तहत चार कंपनियों द्वारा तकनीकी बोली पेश की गई है। इन कंपनियों में से तीन कंपनियों को सरकार द्वारा राजस्थान फ्री लैपटॉप योजना 2022 के तहत शामिल कर लिया गया है। यह कंपनियां सार्वजनिक क्षेत्र की BSNL, Airtel और Reliance Jio है। सरकार ने निविदा पेश करने वाली प्राइवेट कंपनी Vodafone को इसमें शामिल नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि 15 नवंबर 2022 से मोबाइलों की पहली खेप प्राप्त हो जाएगी। जिसके बाद लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल फोन वितरित करने का काम किया जाएगा। इस योजना के तहत स्मार्ट फोन सप्लाई करने वाली कंपनियों को डिलीवरी के समय मोबाइल की कीमत का केवल 30% ही दिया जाएगा। डिलीवरी के 1 साल बाद 30% और दूसरे साल बाद बची हुई 35% धनराशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :
• Current Affairs Quiz
• Govt Jobs Alerts
• Rajasthan GK Notes
• GK Question
• Indira Gandhi Shahari Rojgar Guarantee Yojana

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में वितरित किए जाने वाले मोबाइल की खासियत

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत वितरित किए जाने वाले मोबाइल फोन स्क्रीन टच वाले यानी स्मार्टफोन होंगे।
यह फोन Made in India होगा जो 5.5 इंच की डिस्प्ले के साथ आएगा। साथ ही यह Quad Core के प्रोसेसर पर काम करेगा और इनमें 2GB रैम एवं 32GB मेमोरी स्टोरेज होगा।
मोबाइल फोन में 3 साल तक के लिए हर महीने 5 से 10 जीबी डाटा बिल्कुल निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी महिला मोबाइल में 2 सिम का उपयोग कर सकेंगी। इसके प्राइमरी स्लॉट में सिम पहले से ही एक्टिवेट करके दिया जाएगा जिसे बदला नहीं जाएगा।
यह स्मार्ट फोन 5500 से 6000 रुपए की कीमत के हो सकते हैं।
बीएसएनएल, एयरटेल और रिलायंस जियो जैसी प्रसिद्ध कंपनियों की इंटरनेट सेवा इन मोबाइल से कनेक्ट होगी।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का उद्देश्य

प्रदेश सरकार का फ्री मोबाइल योजना राजस्थान 2022 को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को निशुल्क स्मार्टफोन प्रदान करना है। जिससे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक आसानी से पहुंचाई जा सके। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि प्रदेश के पात्र परिवारों के पास मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवा ना होने के कारण सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उन तक नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण वह योजना एवं सेवाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन अब Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के माध्यम से महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। जिससे पात्र परिवार को सही समय पर सही योजना एवं सेवाओ की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा यह योजना प्रदेश की महिलाओं को इस डिजिटल युग में डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगी।

Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthaya Bima Yojana

फ्री मोबाइल योजना राजस्थान के लाभ एवं विशेषताएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 बजट घोषणा के दौरान Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 को शुरू करने का ऐलान किया गया था।
इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
यह स्मार्टफोन लगभग 1.35 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे। यह महिलाएं चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और प्रदेश की जन आधार कार्ड धारक महिलाएं होंगी।
इस योजना के तहत स्मार्ट मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए लाभार्थी महिलाओं को किसी भी तरह का कोई शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है।
फ्री मोबाइल योजना राजस्थान राज्य की महिलाओं को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ेगी। जिससे वह भी अन्य महिलाओं की तरह डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम हो सकेंगी।
सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य पात्र महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
पात्र महिलाओं को मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए अपना ईकेवाईसी करवाना होगा। जिसके लिए उनके पास जन आधार कार्ड होना चाहिए।

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 के तहत पात्रता

आवेदक महिला को राजस्थान की स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
केवल चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया और जन आधार कार्ड धारक महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।

आवश्यक दस्तावेज

जनाधार कार्ड
चिरंजीवी कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
आयु प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
राजस्थान महिला निधि योजना

Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ आपको मिलेगा या नहीं यह देखने के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2022 में अपना नाम जांचना होगा। अगर आपका नाम इस योजना में शामिल होगा तो Rajasthan Free Mobile Yojana 2022 का लाभ आपको दिया जाएगा। हम आपको नीचे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित इस प्रकार है।

सबसे पहले आपको गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करना है।
इसके बाद आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
अब आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अगर आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है तो आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।

Apply Online Rajasthan Free Mobile Yojana Registration

Official Websitechiranjeevi.rajasthan.gov.in
हमसें जुड़ने के लिएयहाँ क्लिक करे

Free Mobile Yojana List में नाम कैसे चेक करें?

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम चेक करने के लिए चिरंजीवी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने रजिस्ट्रेशन की जाँच करनी होगी ।

फ्री मोबाइल योजना क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा अपने बजट भाषण 2022-23 में इसकी घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की चिरंजीवी परिवार की 1 करोड़ 33 लाख महिला मुखियाओं को फ्री में स्मार्टफ़ोन दिए जायेंगे।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना में मोबाइल कब मिलेगा ?

Free Mobile Yojana में स्मार्टफोन का वितरण 15 नवंबर 2022 से शुरू हो जाएगा।

 

Leave a Comment